seba alankar

SEBA Hindi Grammar अलंकार (Alankar) – Definition & Types | Assam Eduverse

Chapter Overview:

SEBA Hindi Grammar अलंकार content provided by Assam Eduverse is prepared strictly according to the latest SEBA and ASSEB syllabus. These refined SEBA Hindi Grammar अलंकार notes are specially designed for Class 9 and Class 10 Hindi (MIL) students and play an important role in SEBA Hindi Grammar अलंकार exam preparation.

These structured SEBA Hindi Grammar अलंकार materials help students understand how beauty and effectiveness are added to Hindi language and poetry. With simple explanations of अलंकार की परिभाषा and clear classification, the SEBA Hindi Grammar अलंकार notes make grammar concepts easy and scoring.

These practical SEBA Hindi Grammar अलंकार notes improve exam readiness by offering concise, syllabus-based explanations. The focused coverage of SEBA Hindi Grammar अलंकार, including identification-based questions, helps students confidently attempt grammar questions in SEBA and ASSEB examinations.

To score high marks, students should thoroughly revise these SEBA Hindi Grammar अलंकार notes. The balanced presentation of definition and types of SEBA Hindi Grammar अलंकार strictly follows the latest exam pattern. These expert-prepared SEBA Hindi MIL grammar solutions from Assam Eduverse ensure strong conceptual clarity and excellent performance in Hindi grammar.

SEBA / ASSEB Hindi Grammar – अलंकार की परिभाषा और प्रकार | Alankar Notes

अलंकार की परिभाषा

कविता का सौंदर्य बढ़ाने वाले चमत्कार को ही अलंकार कहते हैं।
अलंकार शब्द का साधारण अर्थ है ‘आभूषण’ या ‘गहना’।अलंकार कविता की शोभा में चार चाँद लगा देते हैं।

अलंकार के भेद

साहित्य अथवा कविता में शब्द और अर्थ दोनों महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ अलंकार शब्दों के चमत्कार पर आधारित होते हैं तो कुछ अलंकार अर्थों के चमत्कार पर। इसी आधार पर अलंकारों के तीन भेद माने गए हैं—

  1. शब्दालंकार
  2. अर्थालंकार
  3. उभयालंकार

शब्दालंकार- जहाँ कविता किसी शब्द विशेष के कारण सुंदर अर्थात चमत्कृत हो, वहाँ शब्दालंकार होता है।
प्रमुख शब्दालंकार

i) अनुप्रास अलंकार

परिभाषा- जहाँ एक पंक्ति में एक या अनेक वर्णों (अक्षरों) की एक या अधिक आवृत्ति होती है, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है।
उदाहरण- चंचल चितवन चित्त चुरा ले।


ii) यमक अलंकार

परिभाषा- जहाँ काव्य पंक्ति में एक ही शब्द दो अथवा दो से अधिक बार प्रयुक्त हो तथा अर्थ में भिन्नता हो, वहाँ यमक अलंकार होता है।
उदाहरण- कनक कनक ते सौ गुनी।
(कनक = सोना, कनक = धतूरा)


iii) श्लेष अलंकार

परिभाषा- जहाँ एक शब्द का एक ही बार प्रयोग हो किंतु उसके अर्थ अनेक निकलें, वहाँ श्लेष अलंकार होता है।
उदाहरण- मेरे मानस के मोती
यहाँ ‘मानस’ शब्द के दो अर्थ हैं-मन और मान सरोवर। अतः यहाँ श्लेष अलंकार है।


अर्थालंकार- जहाँ कविता की सुंदरता और उसका प्रभाव किसी शब्द विशेष पर निर्भर नहीं होता, बल्कि उससे प्राप्त अर्थ सुंदर, चमत्कृत और प्रभावशाली होता है, वहाँ अर्थालंकार होता है।
प्रमुख अर्थालंकार

i) उपमा अलंकार

परिभाषा- ‘उपमा’ का शाब्दिक अर्थ है ‘तुलना’। जहाँ एक वस्तु अथवा प्राणी की तुलना अत्यंत सादृश्य के कारण प्रसिद्ध वस्तु अथवा प्राणी से की जाए, वहाँ उपमा अलंकार होता है।
उदाहरण- उसका मुख चंद्रमा के समान है।


ii) रूपक अलंकार

परिभाषा- जहाँ बहुत समानता के कारण उपमेय और उपमान में एकरूपता दिखाई देती है, वहाँ रूपक अलंकार होता है।
अत्यधिक समानता के कारण उपमेय और उपमान में अंतर न बताकर उपमेय को ही उपमान ठहरा दिया जाता है।
उदाहरण- चरण-कमल बन्दौ हरि राई।


iii) उत्प्रेक्षा अलंकार

परिभाषा- जहाँ उपमेय और उपमान के भिन्न होते हुए भी उनमें समानता की संभावना की जाए, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।
इसमें मानो, मान, जानो आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण- वह ऐसे दौड़ रहा था मानो हिरण हो।


iv) अतिशयोक्ति अलंकार

परिभाषा- जहाँ किसी कार्य, वस्तु या बात का लोक सीमा से बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाता है, वहाँ अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
उदाहरण- आँसुओं की नदी बह गई।


v) अन्योक्ति अलंकार

परिभाषा— जहाँ उपमान के वर्णन के माध्यम से उपमेय का वर्णन होता है, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है।
इसे अप्रस्तुत प्रशंसा अलंकार भी कहते हैं।
उदाहरण- सांप को दूध पिलाना व्यर्थ है।


3. उभयालंकारजहाँ कविता में प्रयुक्त शब्द और अर्थ दोनों में सुंदरता हो, वहाँ उभयालंकार होता है।
उदाहरण- भावी भारत गौरव गढ़।

अभ्यास प्रश्न – अलंकार(Practice Questions)

प्रश्न 1. अलंकार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: जिससे काव्य की भाषा सुंदर, प्रभावशाली और आकर्षक बनती है, उसे अलंकार कहते हैं।

प्रश्न 2. अलंकार के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर: अलंकार के तीन भेद होते हैं— शब्दालंकार, अर्थालंकार और उभयालंकार।

प्रश्न 3. शब्दालंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ कविता किसी शब्द विशेष के कारण सुंदर या चमत्कृत हो, वहाँ शब्दालंकार होता है।

प्रश्न 4. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर: जहाँ एक पंक्ति में एक या अनेक वर्णों की बार-बार आवृत्ति होती है, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है। उदाहरण— चंचल चितवन चित्त चुरा ले।

प्रश्न 5. यमक अलंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ काव्य पंक्ति में एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आए और उसके अर्थ भिन्न-भिन्न हों, वहाँ यमक अलंकार होता है।

प्रश्न 6. श्लेष अलंकार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: जहाँ एक शब्द का एक ही बार प्रयोग हो किंतु उससे अनेक अर्थ निकलें, वहाँ श्लेष अलंकार होता है।

प्रश्न 7. अर्थालंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ कविता की सुंदरता शब्द पर नहीं बल्कि उसके अर्थ पर आधारित हो, वहाँ अर्थालंकार होता है।

प्रश्न 8. उपमा अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर: जहाँ समानता के कारण एक वस्तु या प्राणी की तुलना किसी अन्य वस्तु या प्राणी से की जाए, वहाँ उपमा अलंकार होता है। उदाहरण— उसका मुख चंद्रमा के समान है।

प्रश्न 9. रूपक अलंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ अत्यधिक समानता के कारण उपमेय और उपमान में भेद न मानकर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाए, वहाँ रूपक अलंकार होता है।

प्रश्न 10. उत्प्रेक्षा अलंकार की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर: जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त की जाए और मानो, मान, जानो जैसे शब्द आएँ, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

प्रश्न 11. अतिशयोक्ति अलंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ किसी बात, वस्तु या कार्य का लोक-सीमा से बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए, वहाँ अतिशयोक्ति अलंकार होता है।

प्रश्न 12. अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: जहाँ उपमान के माध्यम से उपमेय का वर्णन किया जाए, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है।

प्रश्न 13. उभयालंकार किसे कहते हैं?
उत्तर: जहाँ कविता में शब्द और अर्थ दोनों के कारण सुंदरता उत्पन्न हो, वहाँ उभयालंकार होता है।

🎓 About Assam Eduverse

Assam Eduverse is the best educational platform in Assam, offering SEBA, AHSEC (ASSEB), SCERT, CBSE, and Assam Board Solutions along with study materials, notes, and exam preparation guides to help students learn smarter and score higher.

Our expert-prepared answers and MCQs follow the latest Assam Board Syllabus and NCERT Syllabus. We make learning simple, accessible, and effective for all students preparing for board or competitive exams.📘 Visit Assam Eduverse for free Assam Board Solutions, notes, and Study Materials prepared by experts.

Leave a Comment