cl 9 ambar bhag 1 ch 5

SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर – Ambar Bhag 1 Solutions | Assam Eduverse

Chapter Overview:

SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर solutions are one of the most reliable and exam-oriented study materials for SEBA Hindi MIL learners. These detailed SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर notes include a complete Ambar Bhag 1 Shakti aur Kshama summary, word meanings, भावार्थ, explanation, and all Class 9 Hindi Chapter 5 question answers written in simple language for better understanding. With these high-quality SEBA Class 9 Hindi Pad solutions, students can prepare effectively for SEBA and ASSEB examinations.

The poem “शक्ति और क्षमा” teaches the balance between power and forgiveness, which is why the SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर hold great importance in exam preparation. Assam Eduverse ensures that these SEBA Class 9 Hindi Pad solutions strictly follow the updated SEBA curriculum. Students get accurate Class 9 Hindi Chapter 5 question answers along with a meaningful Ambar Bhag 1 Shakti aur Kshama summary that explains the core message of the poem clearly.

These well-structured SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर notes help learners develop clarity of concepts and improve their answer-writing skills. The stanza-wise explanation makes the Ambar Bhag 1 Shakti aur Kshama summary and Class 9 Hindi Chapter 5 question answers easy to memorize. With these exam-focused SEBA Class 9 Hindi Pad solutions, students receive complete guidance for revising their Class 9 Hindi MIL chapters.

If you are searching for authentic and well-explained SEBA Class 9 Hindi Chapter 5 शक्ति और क्षमा प्रश्न और उत्तर along with a detailed Ambar Bhag 1 Shakti aur Kshama summary, these SEBA Class 9 Hindi Pad solutions are one of the best resources. The well-prepared Class 9 Hindi Chapter 5 question answers help students perform confidently in both SEBA and ASSEB examinations.

SEBA / ASSEB Class 9 Hindi – Chapter 5 शक्ति और क्षमा Complete Solutions, Summary & Question Answers | Shakti aur Kshama Solutions

बोध एवं विचार

प्रश्न 1: सही विकल्प का चयन कीजिए –

(क) ‘नर-व्याघ्र’ की आख्या किसे दी गयी है ?
(i) सुयोधन को
(ii) दुःशासन को
(iii) धृतराष्ट को
(iv) शकुनि को
उत्तर: (i) सुयोधन को

(ख) क्षमा वही भुजंग कर सकता है, जिसके पास –
(i) धन हो
(ii) शस्त्रास्त्र हो
(iii) शक्ति हो
(iv) विष हो
उत्तर: (iv) विष हो

(ग) केवल विनम्रता को समझ लिया जाता है।
(i) दुर्योधन
(ii) पाण्डव
(iii) कायरता
(iv) श्रीराम
उत्तर: (iii) कायरता

(घ) तीन दिवस तक कौन पंथ माँगते रहे ?
(i) पाण्डु का
(ii) भीष्म का
(iii) श्रीकृष्ण का
(iv) कुन्ती का
उत्तर: (iv) श्रीराम

(ङ) प्रस्तुत कविता वस्तुतः युधिष्ठिर के प्रति कहा गया कथन है। यह किसका कथन है ?
उत्तर: (iii) श्रीकृष्ण का


प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) पाण्डव कौरवों से अपनी बात क्यों नहीं मनवा पा रहे थे ?
उत्तर: पाण्डव अपनी सहनशीलता, क्षमा, दया और विनम्रता के कारण अपनी बात कौरवों से नहीं मनवा पा रहे थे। उनकी विनम्रता को दुष्ट कौरवों ने कायरता समझ लिया था।

(ख) श्री राम के अनुनय का समुद्र पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर: श्री राम के अनुनय (प्रार्थना) का समुद्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जब वे तीन दिन तक समुद्र के किनारे बैठकर रास्ता माँगते रहे, तो समुद्र ने एक भी आवाज़ नहीं दी।

(ग) समुद्र की उपेक्षा पर श्री राम ने क्या किया ?
उत्तर: समुद्र की उपेक्षा पर श्री राम बहुत क्रोधित हो गए। उन्होंने अपने पौरुष की अग्नि को जगाया और धनुष पर बाण चढ़ा लिया।

(घ) कविता के आधार पर बताइए कि वास्तविक वीरता क्या है ?
उत्तर: कविता के अनुसार, वास्तविक वीरता वह है जो शक्ति के साथ विनम्रता दर्शाती है। क्षमा और दया तभी शोभा देती है जब व्यक्ति के पास दूसरों को दंडित करने की शक्ति हो। जिस व्यक्ति में विजय पाने की शक्ति होती है, उसी की बात का सम्मान होता है।

(ङ) श्री राम समुद्र से किस बात के लिए अनुनय कर रहे थे ?
उत्तर: श्री राम लंका जाने के लिए समुद्र से रास्ता देने का अनुनय कर रहे थे।

(च) पठित कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
उत्तर: इस कविता का प्रतिपाद्य यह है कि क्षमा, दया, सहनशीलता और विनम्रता जैसे गुण तभी तक पूजे जाते हैं, जब उनके पीछे शक्ति और बल का प्रकाश हो। कमजोर और शक्तिहीन व्यक्ति की विनम्रता को संसार कायरता समझता है। इसलिए हमें अपने गुणों के साथ-साथ शक्तिवान भी बनना चाहिए।


प्रश्न 3. निम्नलिखित पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए :

(क) क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो…
उत्तर:
संदर्भ: यह पंक्तियाँ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित ‘शक्ति और क्षमा’ कविता से ली गई हैं।
प्रसंग: कवि ने इन पंक्तियों में बताया है कि क्षमा और विनम्रता का महत्त्व तभी होता है जब वह शक्तिशाली व्यक्ति द्वारा दिखाई जाती है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि क्षमा उस साँप को शोभा देती है, जिसके पास विष होता है। यानी, जो शक्तिशाली है, जिसके पास दूसरों को नुकसान पहुँचाने की ताकत है, उसी की क्षमा का महत्त्व है। उस साँप की क्षमा का क्या फायदा, जिसके पास न तो दाँत हैं और न ही विष है, और जो स्वभाव से ही सरल और विनीत है। यहाँ कवि यह स्पष्ट करते हैं कि बिना शक्ति के क्षमा करना कायरता माना जाता है।

(ख) सहनशीलता, क्षमा, दया को, तभी पूजता जग है।
उत्तर:
संदर्भ: यह पंक्तियाँ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ द्वारा रचित ‘शक्ति और क्षमा’ कविता से ली गई हैं।
प्रसंग: कवि ने इन पंक्तियों में शक्ति के साथ सहनशीलता और क्षमा जैसे गुणों के महत्त्व को बताया है।
व्याख्या: कवि कहते हैं कि इस संसार में सहनशीलता, क्षमा और दया जैसे गुणों को तभी पूजा जाता है जब उसके पीछे बल और शक्ति की चमक होती है। बलहीन व्यक्ति के इन गुणों को संसार कायरता समझकर उनका अनादर करता है। इसलिए व्यक्ति को इन गुणों के साथ-साथ शक्तिशाली भी होना चाहिए।


भाषा एवं व्याकरण

(1) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :
क्षमा – दण्ड
विनीत – अविनत, उद्धत
गरल – अमृत
ग्रहण – त्याग
कायर – वीर

(2) निम्नलिखित शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए :
रिपु – शत्रु, दुश्मन, वैरी
भुजंग – साँप, सर्प, नाग
नाद – ध्वनि, आवाज, शोर
रघुपति – राम, राघव, रघुवीर
सागर – सिंधु, समुद्र, जलधि
देह – शरीर, तन, काया

(3) निम्नलिखित अभिव्यक्तियों को एक-एक शब्द में प्रकाशित कीजिए :
(i) जिसके दाँत न हो।
उत्तर: दंतहीन

(ii) जो विष से रहित हो।
उत्तर: विषरहित

(iii) जो सहन कर सकता हो।
उत्तर: सहनशील

(iv) जिसमें शक्ति हो।
उत्तर: शक्तिशाली

(v) जिसमें धीरज न हो।
उत्तर: अधीर

🎓 About Assam Eduverse

Assam Eduverse is the best educational platform in Assam, offering SEBA, AHSEC (ASSEB), SCERT, CBSE, and Assam Board Solutions along with study materials, notes, and exam preparation guides to help students learn smarter and score higher.

Our expert-prepared answers and MCQs follow the latest Assam Board and NCERT syllabus. We make learning simple, accessible, and effective for all students preparing for board or competitive exams.📘 Visit Assam Eduverse for free Assam Board Solutions, notes, and study materials prepared by experts.



Leave a Comment