cl 9 ambar bhag 1 ch 11

SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर Dukh – Ambar Bhag 1 Solutions | Assam Eduverse

Chapter Overview:

SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर solutions offer clear and exam-focused explanations for SEBA Class 9 Hindi MIL learners. These well-prepared SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर notes include a complete Ambar Bhag 1 Dukh summary, important शब्दार्थ, भावार्थ, explanation, and all Class 9 Hindi Chapter 11 question answers written in simple and student-friendly language. These structured SEBA Class 9 Hindi solutions help students prepare confidently for SEBA and ASSEB examinations.

The poem “दुःख” explores human emotions and the deeper meaning of sorrow. That is why the SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर are essential for developing conceptual understanding. Assam Eduverse ensures that these SEBA Class 9 Hindi solutions strictly follow the updated SEBA Class 9 Hindi MIL syllabus. Students receive accurate Class 9 Hindi Chapter 11 question answers along with a clear and meaningful Ambar Bhag 1 Dukh summary explaining the theme and message of the poem.

These detailed SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर notes build strong comprehension and enhance answer-writing skills. The stanza-wise explanation makes the Ambar Bhag 1 Dukh summary and Class 9 Hindi Chapter 11 question answers easy to learn and revise. With these exam-ready SEBA Class 9 Hindi solutions, students get complete support for their Hindi MIL exam preparation.

If you are searching for accurate SEBA Class 9 Hindi Chapter 11 दुःख प्रश्न और उत्तर along with a complete Ambar Bhag 1 Dukh summary, these SEBA Class 9 Hindi solutions are perfect for your exam preparation needs. The well-explained Class 9 Hindi Chapter 11 question answers help students perform confidently in SEBA and ASSEB examinations.

SEBA / ASSEB Class 9 Hindi – Chapter 11 दुःख Complete Solutions, Summary & Question Answers | Dukh Solutions

बोध एवं विचार

प्रश्न 1: सही विकल्प का चयन कीजिए –

(क) दिलीप अपने भाई की साइकिल लेकर कहाँ पहुँचा ?
(i) डलहौजी पार्क
(ii) मिन्टो पार्क
(iii) गांधी पार्क
(iv) राजा जी पार्क
उत्तर: (ii) मिन्टो पार्क

(ख) लगातार फर्स्ट और सेकेंड क्लास के डिब्बों से निकलने वाले तीव्र प्रकाश से दिलीप समझ गया कि –
(i) पंजाब मेल जा रही है
(ii) कालका एक्सप्रेस जा रही है
(iii) फ्रंटियर मेल जा रही है
(iv) ब्रह्मपुत्र मेल जा रही है
उत्तर: (iii) फ्रंटियर मेल जा रही है

(ग) लड़के के मुख पर खोमचा बेचनेवालों की चतुरता न थी, बल्कि उसकी जगह थी एक-
(i) कायरता
(ii) उदारता
(iii) प्रसन्नता
(iv) उदासीनता
उत्तर: (iv) उदासीनता

(घ) “मैं इस जीवन में दुःख ही देखने के लिए पैदा हुई हूँ।” यह उक्ति है –
(i) बच्चे की माँ की
(ii) जगतू की माँ की
(iii) हेमा की
(iv) रम्भा की
उत्तर: (iii) हेमा की


प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए :

(क) दिलीप क्यों दुःखी था ?
उत्तर: दिलीप इसलिए दुःखी था क्योंकि उसके मन में अपनी छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर क्षोभ और ग्लानि का भाव था, जो उसे बनावटी लग रहा था।

(ख) समय न बीतता देख दिलीप ने क्या प्रयत्न किया ?
उत्तर: समय न बीतता देख दिलीप ने पुस्तक पढ़कर समय बिताने का प्रयत्न किया।

(ग) छोटे भाई ने दिलीप से किस बात की अनुमति मांगी ?
उत्तर: छोटे भाई ने दिलीप से साइकिल का ताला खोलने की अनुमति मांगी।

(घ) लड़के की माँ क्या काम करती थी ?
उत्तर: लड़के की माँ कपड़े धोकर जीविका चलाती थी।


प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए :

(क) ‘दुःख’ कहानी के नायक दिलीप को अपने घर का दुःख क्यों बनावटी-सा लगने लगा ?
उत्तर: जब दिलीप ने स्टेशन पर एक गरीब लड़के और उसकी माँ का असली दुःख देखा तो उसे अपने घर का दुःख, जैसे कि साइकिल की खराबी, बनावटी-सा लगने लगा।

(ख) ‘दुःख’ कहानी का मूल उद्देश्य क्या है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: ‘दुःख’ कहानी का मूल उद्देश्य यह है कि हमें अपने जीवन की छोटी-छोटी परेशानियों से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दूसरों के दुःख को समझकर उनसे सीख लेनी चाहिए।

(ग) ‘इस जीवन में दुःख झेलने के लिए ही पैदा हुई हूँ’- हेमा ने ऐसा क्यों कहा ?
उत्तर: हेमा ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसका पति उसे छोड़ गया था और वह अपने छोटे बच्चे के साथ अकेले गरीबी और संघर्ष से जूझ रही थी।

(घ) हेमा की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: हेमा कर्मठ, भावुक और दयालु थी; वह अकेले ही कपड़े धोकर जीविका चलाती, दुःख सहती और दूसरों से सहानुभूति रखती थी।


प्रश्न 4. आशय स्पष्ट कीजिए :

मनुष्य-मनुष्य में कितना भेद होता है! किंतु मनुष्यत्व एक चीज है, जो कभी-कभी भेद की सब दीवारों को लाँघ जाती है।
उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि अमीर-गरीब, ऊँच-नीच का भेद मनुष्य के बीच होता है, लेकिन सच्ची मनुष्यता इन सब भेदों को मिटा देती है। दिलीप और हेमा के बीच भी ऐसा ही हुआ।


भाषा एवं व्याकरण

1. भाववाचक संज्ञा बनाकर रिक्त स्थान पूर्ति :
(क) ठंड से बचने के लिए लड़के ने अपनी चलनी → चाल तेज कर दी।
(ख) राहुल की लिखाई → लेखनी साफ है।
(ग) कुतुबमीनार की ऊँचाई अधिक है।
(घ) आजकल नौकरी → रोजगार पाना बहुत कठिन है।
(ङ) जब मैं विनीत के घर पहुँचा, वह दीवार की पुताई कर रहा था।
(च) इस कमरे की सजावट सुन्दर है।
(छ) कारगिल की लड़ाई में भारतीय सिपाहियों ने बड़ी वीरता दिखाई।
(ज) हवाई पट्टी से एक साथ कई हवाई जहाज उड़ान भर रहे थे।
(झ) 200 मीटर दौड़ में रोहित को प्रथम स्थान मिला।
(ञ) उसने दो मित्रों के बीच कड़वाहट घोल दी।

2. रिक्त स्थान पूर्ति (शब्द प्रयोग):
(क) सोनपुर के मेले में दूर-दूर से व्यापारी आते हैं।
(ख) उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
(ग) बच्चों को प्यार से समझाओगे तो वे अवश्य मान जायेंगे।
(घ) गंगी बड़ी सावधानी से ठाकुर के कुएँ से पानी भरने गई थी।
(ङ) हमें झटपट किसी बात का निर्णय नहीं लेना चाहिए।
(च) सहसा एक तीर आकर श्रवण कुमार के सीने में लगी।
(छ) ध्यानपूर्वक देखो ! यह उसी रम्भा की तस्वीर है।
(ज) जल्दी चलो, वरना गाड़ी छूट जाएगी।
(झ) तुम इतना ऊँचा क्यों बोलते हो।
(ञ) हमें सबसे प्रेमपूर्वक बोलना चाहिए।

3. संधि-विच्छेद :
वेदान्त = वेद + अंत
भावार्थ = भाव + अर्थ
विद्यार्थी = विद्या + अर्थी
कवीन्द्र = कवि + इन्द्र
रवीश = रवि + ईश
भानूदय = भानु + उदय
हिमालय = हिम + आलय
रेखांकित = रेखा + अंकित

🎓 About Assam Eduverse

Assam Eduverse is the best educational platform in Assam, offering SEBA, AHSEC (ASSEB), SCERT, CBSE, and Assam Board Solutions along with study materials, notes, and exam preparation guides to help students learn smarter and score higher.

Our expert-prepared answers and MCQs follow the latest Assam Board and NCERT syllabus. We make learning simple, accessible, and effective for all students preparing for board or competitive exams.📘 Visit Assam Eduverse for free Assam Board Solutions, notes, and study materials prepared by experts.

Leave a Comment