SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav – Ambar Bhag 2 Solutions | Assam Eduverse
Chapter Overview:
SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर solutions provide clear and exam-oriented guidance for SEBA Class 10 Hindi MIL students. These carefully prepared SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर notes include a detailed Ambar Bhag 2 Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav summary, important शब्दार्थ, भावार्थ, explanation, and all Class 10 Hindi Chapter 14 question answers written in simple and student-friendly language. These high-quality SEBA Class 10 Hindi solutions help learners prepare confidently for SEBA and ASSEB examinations.
The chapter “इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव” highlights both the advantages and challenges of using the internet in daily life, encouraging responsible digital behaviour and awareness. Hence, the SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर are very important for understanding modern technology, social impact, and digital ethics. Assam Eduverse ensures that all SEBA Class 10 Hindi solutions strictly follow the updated SEBA Class 10 Hindi MIL syllabus. Students receive accurate Class 10 Hindi Chapter 14 question answers along with a clear and meaningful Ambar Bhag 2 Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav summary explaining the lesson’s message.
These structured SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर notes help students develop critical thinking and digital awareness. The simple explanation makes the Ambar Bhag 2 Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav summary and Class 10 Hindi Chapter 14 question answers easy to understand, revise, and remember. With these exam-focused SEBA Class 10 Hindi solutions, learners receive complete academic support for their Class 10 Hindi MIL preparation.
If you are searching for accurate and exam-ready SEBA Class 10 Hindi Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव प्रश्न और उत्तर along with a detailed Ambar Bhag 2 Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav summary, these SEBA Class 10 Hindi solutions are the ideal study resource. The well-prepared Class 10 Hindi Chapter 14 question answers help students perform confidently in SEBA and ASSEB board examinations.
SEBA / ASSEB Class 10 Hindi – Chapter 14 इंटरनेट के खट्टे-मीठे अनुभव Complete Solutions, Summary & Question Answers | Internet Ke Khatte-Meethe Anubhav Solutions
बोध एवं विचार
प्रश्न 1: सही विकल्प का चयन कीजिए –
(क): नीहारिका का मन आज खुशी से फूला न समा रहा था, क्योंकि –
उत्तर: वह नौंवी से दसवीं कक्षा में अव्वल आई थी।
(ख): पिता जी ने नीहारिका को कंप्यूटर इसलिए दिया था –
उत्तर: ताकि उसका ज्ञान बढ़ सके।
(ग): नीहारिका ने पहला ई-मेल किसे भेजने का निश्चय किया?
उत्तर: नीहारिका ने पहला ई-मेल अपनी सहेली शबनम को भेजने का निश्चय किया।
(घ): कंप्यूटर न खुलने पर नीहारिका को संदेह हुआ कि –
उत्तर: उसे लगा कि शायद कंप्यूटर में वायरस आ गया है।
(ङ): नीहारिका के मन में यही आशा रही कि सभी लोग इंटरनेट की मीठी सुविधाओं से लाभान्वित हों और –
उत्तर: वे सभी उसके खट्टे अनुभवों से दूर रहें।
प्रश्न 2. उपयुक्त शब्दों का चयन कर वाक्यों का फिर से लिखिए
(क): नीहारिका को लगा कि आज पूरे संसार के सभी तथ्य ………………… मौजूद हैं।
उत्तर: इंटरनेट में।
(ख): नीहारिका की सहेली शबनम ………………… रहती थी।
उत्तर: मॉस्को में।
(ग): ई-मेल का स्वाद चखने के बाद नीहारिका ………………… स्वाद लेने के लिए उतावली हो रही थी।
उत्तर: वीडियो कॉलिंग का।
(घ): नीहारिका के पिता जी और मां सपरिवार ………………… सैर करने की योजना बना रहे थे।
उत्तर: दक्षिण भारत की।
(ङ): शबाना दीदी ने नीहारिका को समझाया कि संसार की हर वस्तु के ………………… दो पहलू होते हैं।
उत्तर: अच्छे और बुरे।
प्रश्न 3. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए
(क): नीहारिका कौन-सी कक्षा में पढ़ रही थी जब उसे कंप्यूटर मिला था?
उत्तर: नीहारिका नौंवी से दसवीं कक्षा में जाते समय पढ़ रही थी जब उसे कंप्यूटर मिला था।
(ख): नीहारिका के कंप्यूटर में कौन-सी चीज के लगे होने के कारण वह ज्यादा खुश थी?
उत्तर: नीहारिका अपने कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन के होने से ज्यादा खुश थी।
(ग): कंप्यूटर का उपयोग करते समय नीहारिका ने सबसे पहले कौन-सी सुविधा का उपयोग किया?
उत्तर: उसने सबसे पहले गूगल सर्च की सुविधा का उपयोग किया।
(घ): शबाना दीदी ने नीहारिका का कंप्यूटर खराब होने से कैसे बचा लिया?
उत्तर: शबाना दीदी ने कंप्यूटर को ठीक करके उसमें एंटीवायरस सॉफ्टवेयर डाल दिया और उसे खराब होने से बचा लिया।
(ङ): नीहारिका ने किस सहेली के जरिए विदेश में भी अनेक सहेलियां बना लीं?
उत्तर: नीहारिका ने डोरथी सहेली के जरिए विदेश में भी अनेक सहेलियां बना लीं।
प्रश्न 4. संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(क): नीहारिका ने दक्षिण भारत की सैर की तैयारी में अपने कंप्यूटर से किस प्रकार मदद ली?
उत्तर: नीहारिका ने इंटरनेट के जरिए रेल का टिकट बुक किया, होटल ढूंढकर बुक किया, और ई-कॉमर्स की सुविधा से कपड़े और सामान खरीदे।
(ख): नीहारिका को कैसे कंप्यूटर के दुष्प्रभाव का अनुभव हुआ?
उत्तर: नीहारिका को इंटरनेट की लत लग गई, वह परिवार और मित्रों से दूर होने लगी, पढ़ाई से जी चुराने लगी, और वास्तविक दुनिया से कटने लगी।
(ग): शबाना दीदी ने नीहारिका को कंप्यूटर का इस्तेमाल कैसे करने का उपदेश दिया?
उत्तर: शबाना दीदी ने समझाया कि हर चीज के अच्छे-बुरे दो पहलू होते हैं। इंटरनेट का उपयोग सिर्फ जरूरत के मुताबिक करना चाहिए और इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए।
(घ): नीहारिका ने कंप्यूटर में किन सुविधाओं का उपयोग किया?
उत्तर: नीहारिका ने ई-मेल, वीडियो कॉलिंग, वेब सर्फिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, गेम्स, फिल्में देखना, और सोशल मीडिया का उपयोग किया।
(ङ): अपनी गलती के अनुभव होने के बाद नीहारिका ने क्या निश्चय किया?
उत्तर: नीहारिका ने निश्चय किया कि वह इंटरनेट का उपयोग केवल जरूरत के मुताबिक करेगी, पढ़ाई-लिखाई के बाद ही कंप्यूटर का उपयोग करेगी, और अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करेगी।
प्रश्न 5. आशय स्पष्ट कीजिए
(क): “नीहारिका के ज्ञान की सीमा लगातार बढ़ती रहे इसी आशा से मैंने उसे यह तोहफा देने का निर्णय लिया है।”
उत्तर: इस वाक्य का आशय यह है कि नीहारिका के पिता ने उसे कंप्यूटर इसलिए दिया था ताकि वह इंटरनेट के जरिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सके और अपना ज्ञान बढ़ा सके।
(ख): उसके मन में यही आशा रही कि सभी लोग इंटरनेट की मीठी सुविधाओं से लाभान्वित हों और वे सभी उसके खट्टे अनुभवों से दूर रहें।
उत्तर: इस वाक्य का आशय यह है कि नीहारिका चाहती थी कि लोग इंटरनेट के फायदों का सदुपयोग करें लेकिन उसकी तरह इसकी लत और नकारात्मक प्रभावों का शिकार न हों।
प्रश्न 6. सप्रसंग व्याख्या कीजिए
(क): जिस प्रकार वायरस से होने वाली बीमारी से बचाने के लिए डॉक्टर मरीज को एंटीबायोटिक देते हैं वैसे ही कंप्यूटर को वायरस से बचाने के लिए भी कंप्यूटर विशेषज्ञों ने कुछ विशेष व्यवस्था कर रखी है।
उत्तर: इस वाक्य में नीहारिका अपने भाई नीरज को समझा रही है कि कंप्यूटर वायरस इंसानों के वायरस जैसा नहीं है। जैसे डॉक्टर बीमारी से बचाव के लिए दवा देते हैं, वैसे ही कंप्यूटर को नुकसान से बचाने के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
(ख): दिन-ब-दिन इंटरनेट के प्रति उसकी बढ़ रही अभिरुचि तथा मानसिक परिवर्तनों के बारे में दिल खोलकर बात करने के लिए वह शबाना दीदी के पास गई।
उत्तर: इस वाक्य का अर्थ है कि नीहारिका को समझ आ गया था कि वह इंटरनेट की लत का शिकार हो रही है और इससे उसके व्यवहार में बुरे बदलाव आ रहे हैं। इसलिए वह शबाना दीदी से सलाह लेने गई।
7. सम्यक् उत्तर दीजिए
(क): कंप्यूटर घर में आने के दिन से लेकर शबाना दीदी के पास जाकर पश्चाताप करने के दिन तक नीहारिका के कंप्यूटर के अनुभव के बारे में अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: नीहारिका को शुरू में कंप्यूटर मिलने से बहुत खुशी हुई। उसने इंटरनेट से जानकारी खोजी, दोस्तों से ई-मेल किया, और वीडियो कॉल का मजा लिया। धीरे-धीरे उसे इंटरनेट की लत लग गई। वह दिन-भर कंप्यूटर के सामने बैठी रहने लगी, पढ़ाई से ध्यान हटने लगा, और परिवार व दोस्तों से दूर होने लगी। अंत में उसे एहसास हुआ कि वह गलत रास्ते पर जा रही है।
(ख): कंप्यूटर के अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के उपयोग की एक तालिका बनाइए।
उत्तर:
| अच्छे उपयोग | बुरे उपयोग |
| शिक्षा और जानकारी प्राप्त करना | अश्लील साइटों पर जाना |
| ई-मेल और संचार | समय की बर्बादी |
| ऑनलाइन खरीदारी | गैर-जरूरी खरीदारी |
| काम और व्यवसाय | अनावश्यक गेम खेलना |
| रिश्ते बनाना और बनाए रखना | सामाजिक अलगाव |
| बैंकिंग और पैसे का लेन-देन | ऑनलाइन धोखाधड़ी |
(ग): कंप्यूटर के दुष्प्रभावों से मुक्त रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए – नीहारिका और अरुणिमा के अनुभव के आधार पर लिखिए।
उत्तर: कंप्यूटर के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें समय की पाबंदी रखनी चाहिए और इसका उपयोग केवल निर्धारित समय तक ही करना चाहिए। पढ़ाई-लिखाई को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए और परिवार तथा मित्रों के साथ संबंध बनाए रखना चाहिए। सुरक्षित उपयोग के लिए एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का प्रयोग करना आवश्यक है तथा इंटरनेट का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही करना चाहिए। साथ ही, माता-पिता की अनुमति से कंप्यूटर का इस्तेमाल करना और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना भी हमें इसके नकारात्मक प्रभावों से दूर रखता है।
(घ): कंप्यूटर के उपयोग से नीहारिका को क्या-क्या लाभ हुआ अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर: कंप्यूटर के उपयोग से नीहारिका को अनेक लाभ हुए। उसने विदेशी दोस्तों से संपर्क बनाया और अंग्रेज़ी में लिखने की उसकी क्षमता भी बेहतर हुई। कंप्यूटर के माध्यम से उसे नई-नई जानकारियाँ प्राप्त हुईं और यात्रा की तैयारी भी आसानी से कर सकी। इसने उसका समय और धन दोनों बचाया तथा दुनिया भर की जानकारी उसे घर बैठे मिल गई। इतना ही नहीं, कंप्यूटर के उपयोग से उसका तकनीकी ज्ञान भी बढ़ा।
(ङ): कंप्यूटर हमारे लिए वरदान है या अभिशाप, सोच-समझकर एक लेख प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर: कंप्यूटर आधुनिक युग की सबसे बड़ी खोजों में से एक है जिसने हमारे जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाया है। यह शिक्षा में क्रांति लाकर सीखने को आसान बनाता है, व्यापार और कामकाज को तेज़ करता है, दूर बैठे लोगों से संपर्क संभव करता है और चिकित्सा क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान देता है। परंतु इसका दुरुपयोग बच्चों में लत, आँखों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, सामाजिक रिश्तों में दूरी और समय की बर्बादी का कारण बन सकता है।
इसलिए कंप्यूटर को न तो पूरी तरह वरदान कहा जा सकता है और न ही अभिशाप। इसका प्रभाव हमारे उपयोग पर निर्भर करता है। यदि हम इसे सीमित और सही दिशा में प्रयोग करें तो यह वरदान है, लेकिन गलत और अत्यधिक प्रयोग इसे अभिशाप में बदल देता है।
भाषा एवं व्याकरण
1. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए
उत्तर:
- खुशी: आनंद, हर्ष, प्रसन्नता
- पाशाक: वस्त्र, कपड़े, पोशाक
- प्रगति: विकास, उन्नति, तरक्की
- सूर्य: सूरज, दिनकर, भानु
- दोस्त: मित्र, साथी, स्नेही
- संसार: दुनिया, विश्व, जगत
2. निम्नलिखित समाश्रित शब्दों का अर्थ लिखिए
- उत्तर:
- अन्न-अन्य: अनाज-दूसरा
- अणु-अनु: कण-पीछे
- आर-और: सम्मान-तथा
- असित-अशित: काला-खाया हुआ
- अपेक्षा-उपेक्षा: इच्छा-तिरस्कार
- कल-काल: मशीन-समय
- कुल-कूल: वंश-किनारा
- अलि-अली: भौंरा-सखी
- कृति-कृती: रचना-कृतज्ञ
- कलि-कली: कलयुग-फूल की कली
- पुरुष-पुरूष: मर्द-पुराना
- कुट-कूट: झूठ-पीसना
3. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए
- उत्तर:
- (क) पेड़ों पर तोता बैठा है।
- (ख) प्रेमचंद ने अनेक उपन्यास लिखे।
- (ग) राम और सीता वन को गए।
- (घ) अंजू जोर से हंस दी।
- (ङ) मैं पुस्तक पढ़ता हूं।
- (च) दस बजने में दस मिनट हैं।
- (छ) नीहारिका आई और कहा।
- (ज) वह रमेश पर बरस गया।
- (झ) उसे भारी दुख हुआ।
- (ञ) मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊंगा।
योग्यता-विस्तार
1. अध्ययन को सुविधाजनक बनाने के लिए कंप्यूटर का उपयोग
उत्तर: कंप्यूटर से अध्ययन में निम्न सुविधाएं मिल सकती हैं:
- ऑनलाइन पुस्तकें और नोट्स पढ़ना।
- वीडियो लेक्चर देखना।
- ऑनलाइन टेस्ट देना।
- प्रोजेक्ट तैयार करना।
- रिसर्च करना।
- भाषा सीखने के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग।
- गणित और विज्ञान के कठिन विषयों को समझना।
2. विद्यार्थियों के लिए लाभदायक वेबसाइटों की सूची
उत्तर:
- Khan Academy: गणित और विज्ञान सीखने के लिए।
- NCERT: पाठ्यपुस्तकें डाउनलोड करने के लिए।
- Byju’s: ऑनलाइन लर्निंग के लिए।
- Coursera: विभिन्न कोर्स करने के लिए।
- Dictionary.com: शब्दकोश के लिए।
- Google Scholar: अकादमिक रिसर्च के लिए।
- YouTube Educational Channels: वीडियो लेक्चर के लिए।
🎓 About Assam Eduverse
Assam Eduverse is the best educational platform in Assam, offering SEBA, AHSEC (ASSEB), SCERT, CBSE, and Assam Board Solutions along with study materials, notes, and exam preparation guides to help students learn smarter and score higher.
Our expert-prepared answers and MCQs follow the latest Assam Board Syllabus and NCERT Syllabus. We make learning simple, accessible, and effective for all students preparing for board or competitive exams.📘 Visit Assam Eduverse for free Assam Board Solutions, notes, and Study Materials prepared by experts.